RTO Full Form क्या होता हैं ?
|
RTO Full Form |
Regional
Transport Office |
नमस्कार दोस्तों ! आजकल इस Technology के जमाने में शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जिसके पास Two व्हीलर या Four व्हीलर नहीं हों बाकि सभी के पास Bike या Car तो अवश्य होते ही हैं और बहुत से लोगों के पास तो दोनों चीजें होती हैं |गाँव हो या शहर हर आदमी अपनी Bike, Car, Jeep आदि तरह-तरह की गाड़ियों के साथ फर्राटा भरते नजर आते हैं |बहुत से लोग तो इतनी Speed में गाड़ियाँ चलाते हैं जिसके कारण रोजाना हमारे देश में न जाने कितनी दुर्घटनाएँ होती हैं और कितने लोगों की मौत हो जाती हैं |पूरे देश में कितने करोड़ Two व्हीलर Four व्हीलर तरह-तरह की गाड़ियाँ हैं जिसको बनाने वाली कंपनी में से कुछ हमारे देश की हैं तो कुछ विदेश की भी कंपनियां भी हैं |
आपके दोस्तों या आपके किसी रिश्तेदारों के पास गाड़ी हैं तो आपने गाड़ी की Driving License, Insurance और Polution Papers आदि के बारे में जरुर सुना होगा ! अगर आपके किसी दोस्त ने नई गाड़ी ली होगी तो उसका पंजीकरण उसने अवश्य कराया होगा साथ ही गाड़ी का बीमा भी करवाया होगा |आपने कभी सोचा हैं कि वाहनों का पंजीकरण या गाड़ियों का टैक्स कहाँ पर जमा किया जाता हैं ? नये गाड़ियों के पेपर्स कहाँ पर बनते हैं ? आइये हम बात करते हैं RTO Full Form के बारे में , आपने RTO का नाम तो अवश्य सुना होगा जिसमे गाड़ियों से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज तैयार किये जाते हैं | RTO क्या हैं ? और इसके क्या कार्य हैं ?आइये हम बात करते हैं :-
What is the meaning of RTO? RTO का मतलब क्या हैं ?
RTO भारत सरकार का एक प्रमुख कार्यालय हैं जिसका प्रमुख कार्य भारत में वाहनों का पंजीकरण और चालन अनुज्ञप्ति पत्र जारी करना हैं | RTO ,गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया का संगठन होता हैं, जिसका उद्देश्य भारत के अलग-अलग राज्यों के लिए ड्राइवरों के डेटाबेस और पंजीकृत वाहनों के डेटाबेस को बनाये रखना हैं |
मोटर वाहन विभाग की स्थापना, मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 213 के अंतर्गत की गयी थी | यह पूरे भारत में लागू किया गया एक केन्द्रीय अधिनियम हैं ! तथा इस अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों को लागू करने की जिम्मेदारी ,मोटर वाहन विभाग के अंतर्गत आता हैं | सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के अंतर्गत इस विभाग का नेतृत्व किया जाता हैं, तथा इस विभाग के अंतर्गत रखे गये सभी प्रकार के नियम व कानूनों का पालन पूरी जिम्मेदारी के साथ करना मोटर वाहन विभाग कार्यालय का प्रमुख उद्देश्य हैं |
What is the full form of RTO? RTO का Full Form क्या हैं ?
RTO का प्रमुख कार्य वाहनों का पंजीकरण करना तथा चालन अनुज्ञप्ति पत्र जारी करना हैं | यह भारत के प्रत्येक राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित होता हैं ! जिसका मुख्य उद्देश्य वाहनों का पंजीकरण सर्टिफिकेट और Driving License जारी करना हैं, जोकि सड़क एवं परिवहन मंत्रालय के अंतर्गत आता हैं | RTO का पूरा नाम " Regional Transport Office " होता हैं जिसको हिंदी में " क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय " कहा जाता हैं | RTO का कार्यालय भारत के प्रत्येक राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित है | जिन व्यक्तियों के पास स्वयं का वाहन या गाड़ी हैं ! उन सभी को RTO के कार्यालय में जाकर वाहनों से संबंधित सभी प्रकार के महत्वपूर्ण दस्तावेज तैयार करवाए जाते हैं | भारत के प्रत्येक नागरिक को सड़क पर वाहन चलाने के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाता हैं ! जिसे हम Driving License कहते हैं |
जब भी हम कोई नई गाड़ी लेते हैं तो हमे सबसे पहले उसका वाहन पंजीकरण करवाना होता हैं, जिसके साथ ही चालन अनुज्ञप्ति पत्र और बीमा तथा उसका प्रदूषण टेस्ट करवाना होता हैं ! तभी जाकर हमे सड़क पर वाहन चलाने की अनुमति मिलती हैं | भारत में यह कानून हैं की जिस व्यक्ति की न्यूनतम आयु 18 वर्ष पूरी नही होगी उसका Driving License नही बन सकता हैं ! और उसे वाहन चलाने की अनुमति नही प्रदान की जाती हैं, फिर भी बहुत से लड़के जिनकी आयु बहुत कम हैं वो भी सड़क पर पूरी Speed से वाहन और Bike चलाते हैं, जिस कारण हर दिन कितनी दुर्घटनाएँ होती हैं | गाड़ियों की अधिकतम संख्या होने के कारण Traffic व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी हैं, जिस कारण सडकों पर इतना ज्यादा जाम लग जाता हैं की Road से निकलना बहुत मुश्किल हो जाता हैं, और सबसे ज्यादा परेशानी शहरों में होती हैं जिस कारण Traffic व्यवस्था को नियंत्रित करना बहुत मुश्किल हो जाता हैं |
What are the main functions under RTO?
RTO के अंतर्गत आने वाले प्रमुख कार्य कौन-कौन से हैं ?
1. वाहनों का पंजीकरण करना
2. मोटर वाहनों का टैक्स जमा करना
3. Public और माल ट्रांसपोर्ट के लिए अनुज्ञप्ति पत्र जारी करना
4. Driving टेस्ट का संचालन करना तथा Learning तथा स्थायी Driving License को जारी करना और इसे समय समय पर नवीनीकृत करते रहना
5. Registered वाहनों का डेटाबेस बनाये रखना
6. वाहन हस्तांतरण तथा गिरवी वाहनों के लिए पंजीकरण को Maintain करते रहना
7. मोटर वाहनों पर Insurance की Time Period की वैधता को उचित बनाये रखना
8. दुर्घटनाग्रस्त वाहनों का Machenical जाँच करना
9. Vehichles को परिवहन के लिए फिटनेस का अनुदान प्रमाण पत्र जारी करना
10. गाड़ियों के नंबर-प्लेट जारी करना
11. Auto-Ricksaw और Taxi जैसे Public सर्विस के वाहनों के चालकों के लिए बैच जारी करना
12. International ड्राइविंग परमिट को जारी करना
RTO के कार्यालय में केवल वाहनों का पंजीकरण ही नहीं होता हैं, बल्कि वाहनों के ड्राइवरों की पूरी जानकारी भी होती हैं |आइये जानते हैं RTO के कुछ महत्वपूर्ण कार्यों के बारे में :-
(a)Driving License:- Driving License को जारी करना RTO के प्रमुख कार्यों में से एक हैं | इसे चालान अनुज्ञप्ति पत्र भी कहते हैं | यदि आप मोटर वाहन या गाड़ी चलाते हैं तो तो आपको Driving License की आवश्यकता पड़ेगी नहीं तो आप पर फाइन या जुर्माना भी लग सकता हैं | Driving License को बनवाने के लिए आप अपने जिले के RTO के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं |
(b) Vehichle Registration:- अगर आप को भी मोटर वाहन या गाड़ी खरीदते हैं तो सबसे पहले उसका पंजीकरण करवाना बहुत जरुरी है वरना गाड़ी का कोई मान्य नही होगा | इसका भी पंजीकरण आप RTO के कार्यालय में जाकर करवा सकते है जिसके बाद आपको नये वाहन के लिए पंजीकरण संख्या मिल जायेगा |
(c) Pollution Test :- Vehichles के Pollution लेवल की भी जाँच करना RTO के मुख्य कार्यों में से एक माना जाता हैं | अगर यदि किसी वाहन का प्रदूषण स्तर काफी अधिक होता हैं तो उसका License रद्द कर दिया जाता हैं |
इन सभी कार्यों के अलावा भी RTO के बहुत से कार्य होते हैं जैसे -वाहन का Insurance करना , Road टैक्स वसूलना आदि |
Conclusion ( निष्कर्ष ) :- आज हमने इस आर्टिकल में आपको RTO का Meaning क्या हैं ? RTO का Full Form क्या हैं ? RTO के अंतर्गत आने वाले प्रमुख कार्य कौन-कौन से हैं ? इसके बारे में बताया हैं | उम्मीद हैं की आपको यह Article जरूर पसंद आई होगी !


0 टिप्पणियाँ