PWD Full Form in Hindi Meaning क्या है ?
|
PWD
Full Form |
Public
Works Department |
हम सभी लोग जानते हैं कि आजकल सभी लोग अपनी-अपनी पसंद कि नौकरी करना चाहते हैं, जैसे कुछ इंजिनियर बनना चाहते हैं तो कुछ लोग वकील की नौकरी करना चाहते हैं ! जबकि बहुत से लोग सरकारी नौकरी की तैयारी करके सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं ! कुछ लोग डॉक्टर बनकर लोगों कि सेवा करना चाहते हैं तो कुछ लोग आर्मी या सेना में भर्ती होकर देश कि सेवा करना चाहते हैं !
इन सभी नौकरियों में एक नौकरी PWD की भी होती हैं, जिसमें लोगो को कई तरह के विकास से सम्बंधित कार्य जैसे : सड़कों की मरम्मत करवाना आदि प्रकार के कार्य करने होते है क्योंकि, जो व्यक्ति पीडब्ल्यूडी में नौकरी करते है, उनको सरकार द्वारा जारी किये गए अस्पतालों, सड़के, इमारतें आदि की मरम्मत करवाने की जिम्मेदारी होती हैं | PWD का कार्य इन सभी जगहों की मरम्मत करवाने का होता हैं तथा इसके साथ ही इस पद पर नौकरी करने वाले योग्य व्यक्ति को जॉब के साथ ही अच्छी सैलरी भी प्रदान की जाती है ! हम सभी लोग देखते हैं कि आजकल पीने वाली पानी कि कितनी समस्या हैं . बहुत से जगह पानी का नल भी लगा हुआ हैं तो उसमे पानी ही नही आता है ! सड़कों पर जगह जगह इतने बड़े-बड़े गढ्ढे रहते हैं कि वाहन या गाड़ी चलाने में बहुत परेशानी होती हैं तथा अगर जरा सी बारिश हो जाये तो सड़कों पर पानी भर जाता हैं !
सड़कों की मरम्मत करवाने कि भी जिम्मेदारी PWD कार्यालय का ही होता हैं ! पुराने सरकारी अस्पताल जो बहुत ज्यादा खराब हो चुके हैं जिसकी बिल्डिंग पुरी तरह से जर्जर हो जाते हैं उसका भी मरम्मत PWD ही करवाता हैं ! चलिए आज हम बात करते हैं PWD के बारे में ! आप सभी लोग तो PWD के बारे में थोड़ा बहुत तो जानते ही होंगे या अगर नही जानते हैं तो नाम तो जरुर सुना ही होगा ! आज हम आपको PWD के बारे में विस्तार से बतायेंगे PWD क्या हैं ? PWD का Full Form क्या हैं ? PWD के कौन-कौन से कार्य हैं ? PWD कौन-कौन से स्तर पर कार्य करते हैं ? और इसकी पुरी जानकारी आपको इस पोस्ट में दिया जा रहा हैं ! उम्मीद हैं आपको यह पोस्ट जरूर पसंद आएगा !
What are PWD Full Form ? PWD Full Form क्या हैं ?
भारत सरकार द्वारा देश के विकास से सम्बन्धित कार्यों को पूरा करने के लिए अलग-अलग प्रकार के मंत्रालय और विभागों का निर्माण किया गया हैं तथा यह विभाग केंद्र स्तर और राज्य स्तर पर अलग-अलग होते है ! इन विभागों या मंत्रालयों के द्वारा भारत सरकार अपने विकास कार्यों को पूरी जिम्मेदारी के साथ सम्पन्न करवाती हैं ! इन्हीं विभागों तथा मंत्रालयों में से एक विभाग PWD भी होता हैं जिसके बारे में हम पढ़ रहे हैं ! PWD एक सरकारी संगठन होता हैं जिसकी जिम्मेदारी केंद्र तथा राज्य सरकार के अंतर्गत काम करने की होती हैं ! देश के सभी राज्यों के प्रत्येक जिले में PWD का कार्यालय स्थित होता हैं ! जिसका कार्य उस शहर में पानी, बिल्डिंग, निर्माण व मरम्मत आदि कि व्यवस्था करना होता हैं ! जनता से सम्बंधित कोई भी Construction का काम अगर हो तो उसको पूरा करने कि जिम्मेदारी PWD कि होती हैं !
PWD के अंतर्गत कार्य करने वाले कर्मचारियों को केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा कई जिम्मेदारियाँ सौपी जाती हैं जिनको पूरी मेहनत तथा ईमानदारी से उन कर्मचारियों को निभाना होता हैं ! अगर वे कर्मचारी जो सरकार के द्वारा दिए गये कार्यों को पूरा नहीं कर पाते हैं तो सरकार के पास यह अधिकार हैं कि वह उनको नौकरी से बर्खास्त कर सकती हैं क्योंकि PWD के अंतर्गत आने वाले कार्य जनता से सम्बन्धित होते हैं जिस कारण जनता को किसी भी प्रकार से दिक्कतों और परेशानियों का सामना न करना पड़े उसकी पूरी जिम्मेदारी PWD की होती हैं तथा इसके अंतर्गत कार्य करने वाले कर्मचारियों की जाँच सरकार द्वारा भेजे गये अधिकारी लोग करते हैं और अगर जाँच में कोई त्रुटि पाई जाती हैं तो उस कर्मचारी पर पूर्ण रूप से कार्यवाही होगी ! PWD का कार्यालय देश के प्रत्येक राज्य के सभी जिलों में स्थित होता हैं तथा इसके अंतर्गत कार्य करने वाले कर्मचारियों की सरकारी नौकरी होती हैं !
What is the full form of PWD? PWD का Full Form क्या हैं ?
PWD का फुल फॉर्म Public Works Department होता है तथा इसको हिंदी में लोक निर्माण विभाग भी कहा जाता हैं ! यह English हो या हिंदी दोनों ही नामों से प्रसिद्ध हैं ! Public Works Department केंद्रीय प्राधिकरण है, जिसका कार्य पूरी जिम्मेदारी के साथ भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के सभी प्रकार के कार्यों पर नजर रखना हैं, और उसे पूरा भी करवाना हैं ! प्रत्येक राज्य के लिए अपना एक अलग लोक निर्माण विभाग होता है ! जो भौगोलिक रूप से डिवीजनों, उप-डिवीजनों और अनुभागों में बांटा जाता हैं जैसे - पंजाब, राजस्थान, केरल, उत्तर-प्रदेश , बिहार, महाराष्ट्र आदि के लिए एक अलग Public Works Department कार्यालय है !
लोक निर्माण विभाग का गठन सन् 1854 में किया गया था तथा PWD एक Civil Service विभाग है और इसके कार्यों को विभिन्न वर्गों में बाँटा गया है ! लोक निर्माण विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली जाती हैं जिसमे योग्य अभ्यर्थी परीक्षा देकर पास होते हैं, जिसके बाद उनका Selection PWD कर्मचारी के रूप में होता हैं ! बहुत से शहर तो ऐसे हैं जहाँ पर PWD अपना कार्य पूरी जिम्मेदारी के साथ Complete नहीं करते हैं जिस कारण वहाँ के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं और खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ता हैं ! फिर जब सरकार को इस पूरी बात कि जानकारी मिलती हैं तब सरकार के तरफ से बड़े-बड़े अधिकारी आते हैं जो इस Case की तहकीकात करते हैं उसके बाद इसमें दोषी पाए गये कर्मचारियों को हमेशा के लिए नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाता हैं ! इसलिए PWD की नौकरी भले ही सरकारी होती हैं लेकिन इसमें जिम्मेदारी भी बहुत होती हैं !
What are the functions of PWD? PWD के कौन-कौन से कार्य हैं ?
लोक निर्माण विभाग का मुख्य उद्देश्य ही जनता से सम्बंधित महत्वपूर्ण कार्यों को पूर्ण करना हैं तथा यह एक केंद्रीय प्राधिकरण है जिसका कार्य पूरी जिम्मेदारी के साथ भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के सभी प्रकार के कार्यों पर नजर रखना हैं और उसे पूरा भी करवाना हैं ! इन्ही कार्यों में से कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी हैं जैसे - पेयजल की व्यवस्था करना , सरकारी बिल्डिंग का निर्माण कराना , रोड का निर्माण करवाना तथा पुलों और ब्रिजों का निर्माण करना आदि ! इस प्रकार के सभी कार्य तथा इसके अलावा भी कई सारे कार्य हैं जो एक PWD अधिकारी को करने होते हैं ! तो चलिए आगे हम PWD के कार्यों के बारे में विस्तार से अध्ययन करते हैं !
➤ Arrangement of drinking water :- पेयजल की व्यवस्था करना :-
अक्सर गावों या शहरों में आये दिन पानी की समस्या होने के कारण पीने का पानी नहीं मिल पाता हैं जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं ! इन सभी लोगों के लिए पानी की व्यवस्था करना PWD का ही कार्य हैं तथा अगर शहर में कहीं पाइप लाइन फट जाता हैं जिस कारण से पानी नहीं आ रहा हैं तो उसे ठीक करने व उसकी मरम्मत करने की भी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की ही होती हैं ! शहर के लगभग सभी क्षेत्रों मे पानी के टैंकर उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी तथा इसके अलावा और भी कई कार्य जैसे - नई पानी की पाइपलाइन डालना , नलों को लगवाने कि जिम्मेदारी तथा ज्यादा लोगों के बीच पानी की बड़ी टंकी का निर्माण का कार्य भी इसी विभाग के अंतर्गत आता हैं !
➤ Repair of government building : सरकारी भवन का मरम्मत करना :-
शहर या गाँव कहीं पर भी सरकारी बिल्डिंग का निर्माण करवाना तथा सरकारी बिल्डिंग की मरम्मत आदि से सम्बन्धित कार्य Public Works Department का होता हैं ! सरकारी अस्पताल हो या सरकारी स्कूल हो या फिर सरकारी कार्यालय हो इन सभी भवनों का निर्माण कार्य कि जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की होती हैं ! अगर कोई पुराना सरकारी स्कूल या अस्पताल हो जो पूरी तरह से जर्जर हो चुका हैं उसकी मरम्मत भी PWD विभाग ही करवाता हैं !
➤ Road construction work: सड़क का निर्माण कार्य :-
गाँव हो या शहर आपको पुरानी सड़कें देखने को मिल ही जाएगी जिस पर गाड़ी चलाना बहुत मुश्किल भरा काम होता हैं ! सड़कों में इतने सारे गढ्ढे होते हैं कि जरा सी बारिश होने पर तुरंत पानी भर जाता हैं जिससे पैदल आने जाने वाले लोगों को दिक्कत होती हैं इसलिए कोई भी शहर तभी पूरी तरह से विकसित हैं जब वहाँ कि सड़कें और यातायात पूरी तरह से व्यवस्थित हैं ! शहर मे खराब सड़कों की मरम्मत करना तथा नये सड़क का निर्माण करवाना और अगर कही पर सड़क में गड्ढे हैं तो उसको भरवाने का काम Public Work Department ही करता है ! गलियों या मोहल्लों में बनी हुई कच्ची सड़कों की मरम्मत कार्य भी लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत ही आता हैं !
➤ Bridge construction work: पुल का निर्माण कार्य :-
शहर अथवा गांवों में पुल का निर्माण करना भी लोक निर्माण विभाग का ही कार्य हैं जिस कारण गाँव में पुलों के निर्माण से एक गाँव से दुसरे गाँव में आसानी से आ जा सकते हैं और इससे परिवहन भी आसान हो जाता हैं ! यदि PWD के कर्मचारियों ने गाँव हो या शहर में अगर पुल का निर्माण सही ढंग से नहीं किया होगा तो पुल ज्यादा मजबूत नही बनता हैं और जल्दी टूट जाता हैं जिस कारण वहाँ पर कोई बड़ा दुर्घटना भी हो सकता हैं ! पुराने पुलों का मरम्मत करवाने की तथा दुर्घटनाग्रस्त पुल का पुनः मरम्मत कार्य की भी जिम्मेदारी PWD विभाग की होती हैं !
Conclusion ( निष्कर्ष ) :-
आज हमने इस आर्टिकल में आपको PWD क्या हैं ? PWD का Full Form क्या हैं ? PWD के कौन-कौन से कार्य हैं ? इसके बारे में बताया हैं|उम्मीद हैं की आपको यह article जरूर पसंद आई होगी !


0 टिप्पणियाँ